स्कूल में साथ पढ़ती थीं अनुष्का शर्मा -साक्षी धोनी, सोशल मीडिया में तस्वीरें वायरल

असम के एक स्कूल में साथ ही पढ़ती थीं अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी. उनकी स्कूल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. फोटोज में दोनों बेहद क्यूट लग रही हैं.

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली में एक जबरदस्त समानता है. दरअसल, दोनों क्रिकेटर्स की पत्नियां स्कूल में एक समय साथ पढ़ा करती थीं. अब उनकी तस्वीरें सामने आई हैं. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं. बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, विराट कोहली की पत्नी हैं. जबकि साक्षी धोनी, महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी हैं.
अनुष्का के पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा, इंडियन आर्मी थे, जिसके कारण उनकी पोस्टिंग अलग-अलग जगहों पर हुई थी. जब वो असम में पोस्टेड थे तो उस समय अनुष्का मार्गेरिटा के सेंट मैरी स्कूल में पढ़ती थीं. साक्षी भी उसी स्कूल में पढ़ती थीं. मजेदार बात ये भी है कि दोनों को बहुत समय तक एक दूसरे के साथ इस कनेक्शन की जानकारी नहीं थी. अब सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही है. ये फोटो उनके स्कूल फंक्शन के दौरान की बताई जा रही है. अनुष्का पिंक कलर की घाघरा-चोली में जबकि साक्षी फेयरी गेटअप में दिख रही हैं.

वैसे 2013 के एक इवेंट में खुद अनुष्का शर्मा ने साक्षी के साथ रीयूनियन को लेकर बात की थी. एक्ट्रेस ने उस पल को याद किया था जब स्कूल छोड़ने के कई साल बाद साक्षी से उनकी मुलाक़ात हुई थी. अनुष्का ने बताया था, "साक्षी और मैं असम के बहुत छोटे से टाउन में रहते थे. जब साक्षी ने मुझे बताया कि वो कहां रहती थी तो मैंने कहा था- Wow, मैं भी यहीं रहती थी. इसके बाद साक्षी ने ये भी बताया कि वो कौनसे स्कूल गईं, तो मुझे पता चला कि हम दोनों एक ही स्कूल में पढ़ने के लिए गए. मैंने भी साक्षी को बताया कि मैं भी उसी स्कूल में गई थी."

अनुष्का ने बताया था "और तब मुझे एक फोटो मिली जिसमें, साक्षी फेयरी लुक में थीं और मैं मेरी आइडल माधुरी दीक्षित की तरह घाघरा-चोली में. साक्षी बहुत मजाकिया हैं."
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा हाल ही में फिल्म जीरो में नजर आईं थी. फिल्म में उनके अलावा शाहरुख खान और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थे. फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं.

मणिकर्णिका की इमेज बिगाड़ रहे सोनू सूद, कंगना रनौत ने लगाई लताड़

कंगना रनौत ने फिल्म मणिकर्णिका - द क्वीन ऑफ झांसी का हिस्सा रहे एक्टर सोनू सूद पर आरोप लगाया है कि वह फिल्म की झवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं

मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी से जब अचानक सोनू सूद ने एक्जिट कर लिया तो तमाम तरह के कयासों का सिलसिला चल पड़ा. कहा गया कि बतौर निर्देशक काम कर रहीं कंगना रनौत ने सोनू का रोल कम करने की कोशिश की थी. हालांकि कंगना का कहना था कि सोनू लेडी डायरेक्टर के अंडर में काम करना नहीं चाहते थे इसलिए उन्होंने फिल्म से वॉकआउट किया.
हालांकि यह भी एक तथ्य है कि सोनू फीमेल डायरेक्टर फराह खान के निर्देशन में बनी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में भी काम कर चुके हैं. सोनू ने भी कहा कि निर्देशक का जेंडर दिक्कत का विषय नहीं है. बात क्षमता की है. इन दोनों के बीच कन्फ्यूज नहीं होते हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा कि सोनू सूद मणिकर्णिका की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं.


कंगना ने कहा, "सोनू को मणिकर्णिका के बारे में बात करने की अनुमति नहीं है. उसे फिल्म के बारे में बात नहीं करनी चाहिए क्योंकि उसका कॉन्ट्रैक्ट टर्निमेट कर दिया गया था. फिल्म में उसका किसी तरह से कोई पार्टिसिपेशन नहीं है. वह फिल्म की क्षवि खराब करने की कोशिश क्यों कर रहा है. इन लोगों के जेहन में गहरी साजिशें हैं.


कंगना ने कहा कि यह बहुत हैरत की बात है कि लोग कैसे मौके का फायदा उठाते हैं. बहरहाल कंगना इन चीजों से खास प्रभावित नहीं होते हुए इसकी सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं. उनकी फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक 76 करोड़ 65 लाख रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है.

रणवीर सिंह के साथ गे का किरदार करना चाहते हैं राजकुमार राव

दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकॉनमिक फोरम 2019 में करण जौहर ने LGBTQ कम्युनिटी के बारे में बात की और बताया कि वह होमोसेक्सुअल लव स्टोरी पर फिल्म बनाना चाहते हैं

दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकॉनमिक फोरम 2019 में करण जौहर ने LGBTQ कम्युनिटी के बारे में बात की और बताया कि वह होमोसेक्सुअल लव स्टोरी पर फिल्म बनाना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि वह इस फिल्म में दो मेन स्ट्रीम कलाकारों को कास्ट करना चाहते हैं. करण ने कहा कि एक लीडिंग फिल्ममेकर होने के नाते मैं इस विषय पर एक फिल्म बनाना चाहूंगा.
उन्होंने कहा, "मुझे एक होमोसेक्सुअल लव स्टोरी बनाना अच्छा लगेगा. मेरे दिमाग में कलाकारों को लेकर कोई नाम नहीं है लेकिन मैं जाहिर तौर पर ऐसी फिल्म बनाना चाहता हूं." अब हाल ही में राजकुमार राव ने कहा है कि यदि किसी गे फिल्म में काम करना हो तो वह रणवीर सिंह के अपोजिट काम करना चाहेंगे.
स्त्री, ट्रैप्ड और न्यूटन जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर ने कहा, "मुझे लगता है कि मेरे अपोजिट रणवीर बेस्ट चॉइस होंगे किसी गे फिल्म में काम करने के लिए. हमारी अच्छी पटती है. वह एक अच्छा दोस्त है और जैसा उसका करियर ग्राफ है और जिस तरह का कलाकार वह है, मैं उसका बहुत बड़ा फैन हूं."

WAR (2019) Full HD 720p,1080p Bluray Download

🎬 Download WAR Movie (2019) Hindi 480p Full HD [400MB]  🎬 Download Now 🎬 Download  WAR  Movie (2019) Hindi 720p Full HD [2GB]  🎬 ...